सरकाघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित


सरकाघाट,


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीदी दिवस) के अवसर पर शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में प्रातः 11:00 बजे से 11:02 बजे तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवधि में कार्यालय की समस्त गतिविधियां स्थगित रहीं।
इस दौरान पुस्तकालय सरकाघाट में अध्ययनरत छात्रों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर अपनी सहभागिता जताई। कार्यक्रम के माध्यम से अहिंसा, सत्य और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading