राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस 30 जनवरी 2026 को अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मीना कुमारी द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रातःकालीन सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा योगाभ्यास किया गया, जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।

योगाभ्यास के उपरांत जलपान कराया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ से गोद लिए गए गाँव धार खरोटी तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को चिट्टे जैसे नशे से होने वाली बीमारियों तथा समाज पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
दिन के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके कारणों एवं रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विशेष रूप से उन्होंने कुत्ते, बिल्ली एवं बंदर के काटने से होने वाली रेबीज जैसी प्राणघातक बीमारी के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इससे बचाव के आवश्यक उपाय भी बताए। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा कीं।
अपने संबोधन में डॉ. राजेश शर्मा ने बदलती जीवनशैली के कारण बढ़ते तनाव पर भी प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) के प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते तनाव को नियंत्रित न किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

साथ ही उन्होंने युवाओं को चिट्टे जैसे नशीले द्रव्य से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए संयमित एवं अनुशासित जीवन अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा में योगदान देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मीना कुमारी, डॉ. जसपाल राणा, अधीक्षक सत्यकाम शर्मा एवं द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. राजेश शर्मा का उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.