“कार्यक्रम के जरिये लोगों को बताई सरकारी योजनायें*


कुल्लू,


सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के दल द्वारा विकास खंड बंजार की मशियार ग्राम पंचायत के बठाहड़ गांव में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुमोदित दल सहारा कला जत्था, बंजार के कलाकारों ने विशेष प्रचार के तहत सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को हिम स्वावलंबन योजना, अनुसूचित जाति के लिये व्यावसायिक योजना, हस्तशिल्प विकास योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना तथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यमिता विकास योजना की जानकारी सरल और रोचक अंदाज़ में दी I


कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया कि महर्षि बाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना अस्वच्छ व्यवसायों में लगे बाल्मीकि परिवार की छात्राओं के लिए है, जो मैट्रिक स्तर से आगे कॉलेज स्तर तक की पढ़ाई कर रही हैं I इसमें 10+1, 10+2, और स्नातक/स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए तकनीकी और व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है जोछात्रावासों में या बाहर रहते हैं I

अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के निर्धन ग्रामीण शिल्पकार अपनी इसके साथ ही स्वावलंबन योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को टैक्सी, ट्रक, ढाबा और लघु व्यवसायों के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत स्थायी निवासियों को घर बनाने या मरम्मत करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।


कार्यक्रम में नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया और युवाओं को जागरूक किया गया कि नशा किस प्रकार जीवन और समाज को प्रभावित करता है और इससे दूर रहना क्यों जरूरी है।
इन कार्यक्रमों के दौरान पर चनोंन ग्राम पंचायत, तुंग के प्रधान घनश्याम सिंह, युवक मंडल प्रधान, मोहर सिंह, कारदार संघ के अध्यक्ष, संगत राम, महिला मंडल की महिलाओं सहित स्थानीय युवा, बुजुर्ग और ग्रामीण शामिल रहे I


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading