गीत-संगीत के माध्यम से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी


इंदौरा,

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रचार अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सीरत और कुडसां में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेंकांगड़ा लोक कला मंच सकोह के कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।


नाट्य दल ने गीत संगीत के माध्यम से जानकारी दी कि अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग में विवाह करने वाले दंपत्तियों को प्रदेश सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। अनुवर्ती कार्यक्रम योजना में आजीविका साधन हेतु महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर प्रति सिलाई मशीन 1,800 रुपये की सब्सिडी तथा स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में गृह निर्माण हेतु 1.50 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाती है।


कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही नशा निवारण पर बल देते हुए लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।इस दौरान पंचायत सीरत की प्रधान रीमा देवी,उपप्रधान काजल देवी,वार्ड सदस्य अंजू देवी,ऊषा देवी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना देवी,कुडसां पंचायत प्रधान अनुवाला,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तृप्ता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading