प्रदीप ठाकुर
रक्कड़ 23सितंबर:आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का शानदार आयोजन किया गया। उप-मंडल भर के 59 आयुष केंद्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 2160 विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया और उन्हें फ्री दवाइयां वितरित की गई। इसके अलावा, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी निशुल्क किया गया।
मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद दिवस को यादगार बनाने के लिए नैहरनपुखर, धलौर सहित अन्य आयुष केंद्रों में औषधीय पौधे रोपे गए और आसपास के इलाके में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाते हैं, बल्कि पर्यावरण और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व को भी उजागर करते हैं।

डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि प्रत्येक केंद्र में बड़े पैमाने पर मेडिकल कैम्प लगाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि निशुल्क परीक्षण और दवा वितरण के माध्यम से लोगों को आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा देने का उद्देश्य था। इस दौरान आयुष चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ मरीजों का इलाज किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अधिक लोगों तक हो रही है। औषधीय पौधों के रोपण और स्वच्छता अभियान ने बच्चों और युवाओं में भी जागरूकता बढ़ाई।
इस तरह आयुर्वेद दिवस मंडल स्तर पर स�
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.