उन्होंने एनएचएआई द्वारा भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए फोरलेन सड़क की बहाली के कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक वरुण चारी को सड़क बहाली के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को जल्दी से जल्दी निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि डोहनूनाला के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसको बहाल करने का यहां युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है चल रहा है।

इसके साथ ही बाहनू पुल, आलू ग्राउंड, बिन्दु ढांक, कलाथ, रायसन ,आलू ग्राउंड, शिरड रिजॉर्ट के पास भी क्षतिग्रस्त सड़क को बहाल करने के लिए क्रेट वाल लगाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम। रमन शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.