यह महानाटी जहां महिलाओं द्वारा अपनी सांस्कृतिक परम्परा को समृद्ध करने का सशक्त प्रयास है वहीं पर अगली पीढ़ी को भी परम्परा के मूल्यों का अंतरण करने का एक माध्यम है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम रमन शर्मा सहित आयोजन समिति के समस्त सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने महिलाओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए प्रशासन और समिति द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शरदोत्सव में अपने महत्पूर्ण योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला मंडलों को दी जाने वाली सहायता राशि को हर वर्ष वृद्धि करते हुए इस वर्ष 30 हज़ार से 35 हज़ार किया है।
महानाटी का शानदार प्रदर्शन :
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर काले रंग के फूलदार पट्टू, चांदी की बूमणी, चंद्रहार, लॉकेट और लाल रंग का ढाठू , चांदी का चंद्रहार, सोने का पातकू, गोखडू, बाजूबंद और पाजेब पहनकर 1100 महिलाओं ने जब एक साथ महानाटी डाली तो इसकी शोभा देखने योग्य होती है।

मनाली में राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के दूसरे दिन बुधवार को माल रोड पर महानाटी के आयोजन हुआ।
इस दौरान लेफ्ट बैंक के 130 महिला मंडलों की लगभग 1100 महिलाओं ने एक साथ करीब एक घंटे तक महानाटी का प्रदर्शन किया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी कतार में महिलाओं ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।
पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ महिलाओं ने पहाड़ी गीतों पर यह नाटी में महिला सशक्तिकरण की जीवंत तस्वीर दिखाई दी। इसी भांति लेफ्ट बैंक की महानाटी का आयोजन 23 जनवरी को होगा।

विंटर कार्निवल में दो दिन महानाटी का आयोजन होता है। एक दिन राइट और एक दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं नाटी करते हैं। दोनों समूहों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को एक लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाता है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.