** संवाददाता शुभम ठाकुर **
आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर बिलासपुर जिले के पूर्व मंडल अध्यक्षों की अभ्यास वर्ग की बैठक भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन की अध्यक्षता में हुई आयोजित l

बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ l उसके उपरांत हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में दिवंगत हुए लोगों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा बैठक के संदर्भ में सदर बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने जानकारी देते हुए बताया बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने पुराने साथियों से फीडबैक लिया और चर्चा की। बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग भाजपा विधायक रणधीर शर्मा जे आर कटवाल त्रिलोक जमवाल भी रहे उपस्थित ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.