मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सियालकड में बीते दिवस भारी बारिश के चलते स्टोर का कमरा गिर गया। स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कौंडल ने बताया कि जो कमरा बरसात के चलते गिरा है वो स्टोर का कमरा था।यह कमरा स्लेटपोश था तथा कच्चा था।

प्रधानाचार्य विनोद कौंडल का कहना है कि स्कूल में अन्य कमरे जिनमें बच्चे बैठते हैं वो सुरक्षित हैं उन्हें कोई नुक्सान नहीं पहुंचा है। स्कूल में कुल 92 बच्चे हैं तथा उनके बैठने की व्यवस्था ठीक है।साथ ही कहा कि स्कूल के स्टोर के गिरने की सूचना संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.