जनजातीय लोगों के लिए सामान्य जन-जीवन बहाल करने व जनता के प्रतिनिधित्व के प्रति जवाबदेही का परिपक्व उद्धारण है राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगीप्रदेश के एक जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोगों को सफल रेस्क्यू कर दूसरे जनजातीय जिला किन्नौर में संवेदनशील निगुलसरी मार्ग बहाल किया

रिकांगपिओ       

आम लोगों के लिए सामान्य जन-जीवन बहाल करने व जनता के प्रतिनिधित्व के प्रति जवाबदेही का परिपक्व उद्धारण पेश करते हुए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निगुलसरी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की बहाली कार्य में अपना संपूर्ण योगदान प्रदान कर बहाली कार्य पूर्ण किया और जिला का संपर्क देश-दुनिया से पुनःस्थापित किया।


प्रदेश के चंबा जिला के एक जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 08 दिनों तक पैदल यात्रा कर लगभग 10 हजार लोगों को सफल रेस्क्यू करने के उपरांत आज राजस्व मंत्री प्रदेश के दूसरे जनजातीय जिला किन्नौर पहुंचे व निगुलसरी में पिछले 09 दिनों से बाधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की बहाली कार्य में तत्परता के साथ अपना योगदान दिया और बहाली कार्य पूर्ण कर सामान्य जन-जीवन आरम्भ किया। राजस्व मंत्री की यह कर्तव्यनिष्ठा व विकासात्मक सोच ही उन्हें किन्नौर की जनता सहित पूरे प्रदेश का नायक सिद्ध करती है जो लोगों का कठिन समय में साथ निभाते हैं और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़े रहते हैं।


राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि आपदा के इस कठिन समय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित पूर्ण प्रदेश सरकार सामान्य जीवन बहाल करने के लिए दिन-रात प्रयासरत है और जनता को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का जनजातीय जिला किन्नौर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसका बहाल रहना अति आवश्यक है।


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मार्ग बाधित होने पर स्वयं संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण, सेना, पटेल कंपनी व सीमा सड़क संगठन के जवानों व मशीनरी को तुरंत बहाली कार्य में लगाया गया। लगातार हो रहे भूस्खलन व दलदल की कठिन चुनौतियों का सामना दृढ़ता व कार्यनिष्ठा के साथ किया गया और आज 09 दिनों के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 बहाल किया गया।

उन्होंने कहा कि वह जिला किन्नौर के मेहनती लोगों के साथ खड़े हैं और यहां के बागवानों-किसानों की सालभर की मेहनत, उनकी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आने देंगे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, किन्फेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीताम्बर दास नेगी सहित सड़क बहाली में जुटे लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व श्रमिक सहित सेना, सीमा सड़क संगठन बल के जवान व पटेल कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading