धर्मशाला
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रविवार को परिवार सहित श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की ।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें शाल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि 1 करोड़ रुपये की लागत से डल झील का जीर्णोद्धार व भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो।उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 1 करोड़ से डल झील का जीर्णोद्धार स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आभार व्यक्त किया
इसके उपरांत उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया बेटी हर्षिता ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर पहुचकर विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम मोहित रतन, तहसीलदार गिरिराज, जिला परिषद रितिका, मेला मजिस्ट्रेट राजेश पटाकू, वर्षा कटोच, अधिशासी अभियंता जल शक्ति सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग विकास ठाकुर, मेयर नीलू शर्मा, पूर्व मेयर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, पूर्व मेयर ओमकार नहरिया ,अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा मंदिर कमेटी के सदस्यों राजीव जायसवाल ,सूरज ठाकुर, संजीव, प्रधान अंजू वाला ,अनीता गोस्वामी सुधा राना ,रीता थापा शशिपाल शर्मा,विनय शर्मा उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सलाहकार सहित अन्य गांववासी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.