मसेरन ( दरंग) में भुस्खलन की जद में आया माया शर्मा का मकान।

किरण राही/पधर (मंडी)।

मैगल पुल के पास पहाड़ी दरकने से नेशनल हाइवे मंडी पठानकोट बंद रहा। यात्री रात भर जाम में फंसे रहे। मंगलवार सुबह 9ः30 बजे हाइवे को बहाल किया गया। आपातकाल में लोगों को मंडी कटिंडी बाया दं्रग रोड़ से होते हुए सफर करना पड़ा। मंडी कटिंडी मार्ग पर साबंल के पास मंगलवार सुबह ल्हासा गिरने से रोड़ बंद हो गया। लोगों ने अपने सहयोग से यातायात को बहाल किया।

सोमवार रात को पाखरी के पास भी हाइवे बंद हो गया। इस बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और बारिस के बीच जाम में फंसे रहे। नारला मंडी के बीच बन रहे फोरलेनप र बारिस ने खूब तबाही मचाई। कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गए। गावर कंस्टृक्शन के प्राजेक्ट एरिया में बारिस ने खूब नुकसान किया। मैगल नाला में बन रहे पुल निर्माण में एलएनटी जेसीबी मशीन और क्रेन बह गई। नाले के पानी ने पुल निर्माण स्थल पर भी नुकसान पहुंचाया है।

माणा पुल के पास भुस्खलन होने से कंपनी द्वारा पुल निर्माण को तैयार किए गए दो गाडर दब गए। पाखरी गांव के पास भी पुल के गाडर भुस्खलन की चपेट में आ गए। बिजनी में टलन निर्माण की पहाड़ी से भुस्खलन होने से टनल के दोनों मुहाने दब गए। गनीमत रही कि घटना के समय टनल के भीतर कार्य बंद था जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कंपनी नुकसान का जायजा ले रही है। पहाड़ी टूटने के बाद गावर कंपनी ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading