भराड़ी। घुमारवीं।
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर घुमारवीं के रहने वाले समाजसेवी व प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ विक्रम शर्मा ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए एक नई पहल की है। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी व्यक्ति उन्हें चिट्टा सप्लायर्स के बारे में जानकारी देगा वह उसे दस हजार रुपए का इनाम भी देंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉ विक्रम शर्मा प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक होने के साथ- साथ एक समाजसेवी भी है। वह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते है डॉ0 विक्रम ने कहा की वह हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाना चाहते है। उन्होंने कहा कि बेहद दुःखद बात है कि आज के समय में हिमाचल के बहुत से युवा नशे का शिकार हो गए है।
हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रभाव ने कई घर बर्बाद कर दिए है। हिमाचल मेंआजकल खुलेआम नशे का व्यापार किया जा रहा है। युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले इस जहर को बेचने वालेलोगों पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। इसलिए उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा की जो भी व्यक्ति उन्होंने चिट्टा सप्लायर के बारे में जानकारी देगा उसे वह 10 हजार रुपए का इनाम देगें। उन्होंने हिमाचल की समस्त जनता से हिमाचल को नशा मुक्त बनाने की मुहीम में उनका सहयोग करने की अपील की है।