News Update

राष्ट्रपति और राज्यपाल ने एम्स बिलासपुर के प्रथम स्नातक बैच को प्रदान की उपाधियां

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 7, 2026 👁 1 hour पहले

एम्स प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ करने में निभा रहा अहम भूमिकाः राज्यपाल

राज्यपाल ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना की

भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में संस्थान के पहले स्नातक बैच को उपाधियां प्रदान कीं। एम्स बिलासपुर की यह विकास यात्रा प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में इसके योगदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, एम्स बिलासपुर के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार अरोड़ा तथा कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

प्रथम स्नातक बैच एवं स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दीक्षांत समारोह एम्स बिलासपुर के विकास तथा चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान के क्षेत्र में संस्थान की बढ़ती भूमिका की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

समारोह में कुल 92 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 43 एमबीबीएस, 26 बीएससी ऑनर्स नर्सिंग, 9 बीएससी एलाइड हेल्थकेयर तथा 14 एमडी/एमएस के विद्यार्थी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए। एमबीबीएस से सागरिका और रक्षित वशिष्ठ, बीएससी एलाइड हेल्थकेयर साइंस से भावना ठकराल, बीएससी ऑनर्स नर्सिंग से भाव्या मल्होत्रा तथा एमडी, कॉम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन से प्रतीक गोयल को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह पर संस्थान को बधाई दी तथा स्नातक विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिम

अपनी टिप्पणी दें