शिक्षा का स्वरूप आज तेजी से बदल रहा है। AI जैसी आधुनिक तकनीकें ज्ञान और नवाचार के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। युवाओं को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना है। हिमाचल सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, पहुँच और समानता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
हमने प्रदेश के 156 स्कूलों को CBSE से संबद्ध किया है और अगले वर्ष 100 और शिक्षण संस्थानों को CBSE से संबद्ध करने का लक्ष्य है। हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज भी स्थापित किया जा रहा है। स्कूलों में समानता को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के जाति संबंधी कॉलम को हटाने का निर्णय लिया गया है, जबकि उन्हें मिलने वाली सुविधाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी।
इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता जी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया जी, चांसलर डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी जी, कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल जी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।





Leave a Reply