News Update

विधायक कमलेश ठाकुर ने तीन नए बस रूटों पर एचआरटीसी बसों को दिखाई हरी झंडी

👤 kangrahp24@gmail.com 📅 October 14, 2026 👁 1 hour पहले

नए बस रूटों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा होगी सुदृढ़

देहरा, 13 अक्टूबर, 2026। देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को देहरा बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम के पांच नए बस रूटों पर बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने विधायक को हिमाचली शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने धार रूट पर शुरू की गई बस में सफर भी किया।

एचआरटीसी द्वारा शुरू किए गए तीन नए बस रूटों में देहरा से लंज वाया लुनसु एवं धार, सकरी से ढलियारा वाया हरिपुर एवं खैरिया होते हुए देहरा तथा देहरा से धन्नोटू वाया बड़ा शामिल हैं।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। नए बस रूटों के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इसी कड़ी में शीघ्र ही चिंतपूर्णी रूट पर वाया नेहरन पुखर, नलसूया एवं चनौता बस सेवा शुरू करने की भी योजना है।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निष्ठा चम्वयाल, उपाध्यक्ष किरण, वार्ड सदस्य उपासना एवं किरण शर्मा, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक सुनील कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव इन्द्र शर्मा, सचिव आशा डडवाल, बलजीत डडवाल, राज कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित ठाकुर, पूर्व प्रधान रंजना नरोतरा, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय, वनमंडलाधिकारी अरुण कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी करतार चन्द, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज शर्मा तथा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अपनी टिप्पणी दें