कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर  भाजयुमो सरकाघाट ने सरकाघाट बाजार में मशाल यात्रा :



कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर युवा मोर्चा सरकाघाट ने सरकाघाट बाजार में मशाल यात्रा निकाली। 26 जुलाई को विजय कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।

इस मौके पर विजय दीप प्रज्वलित किया गया। कारगिल विजय के नायकों को याद करते ‌हुये भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदेश चंदेल ने कहा ‌कि कारगिल युद्ध  में हिमाचल के कैप्टन विक्रम बत्रा को भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

साथ ही कैप्टन सौरभ कालिया  व अन्य वीरों ‌को भी याद किया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, संदीप जसवाल, भाजपा कार्यालय सचिव कमलेश नेगी, एससी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप भारद्वाज, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत ठाकुर, अध्यक्ष विनीत ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री, वासुदेव शर्मा, शिवम ठाकुर, ऐसी मोर्चा जिला महामंत्री इंद्र  भारद्वाज, प्रदेश मीडिया भाजयुमो सह प्रभारी प्रदीप शर्मा वह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *