भूप सिंह धरवाल बने उरला स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष ।


किरण राही/पधर (मंडी)।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें भूप सिंह धरवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि पंचायत उप प्रधान हरीश कुमार को पदेन सदस्य चुना गया।


इसके अलावा बबलू राम, इंदिरा देवी, दया कुमारी, दीप चंद, रचना कुमारी, राज कुमारी, नंद लाल, लता देवी, राधा देवी, बबली, आशा देवी, दूनी चंद, रजनी देवी, राजकुमारी, कर्म सिंह, नरेंद्र शर्मा, वनीता शर्मा और नागपाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।


इस दौरान नवनियुक्त एसएमसी अध्यक्ष भूप सिंह धरवाल ने कहा कि स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ करने के साथ साथ मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर यूनिफॉर्म और अन्य सुविधा प्रदान की जा रही है। यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि नौनिहालों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन लेकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करवाएं। साथ ही सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *