शिमला
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं। ये सभी निर्णय प्रदेश में प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल शक्ति, पुलिस सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए लिए गए हैं।
इनमें से कुछ मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-
विधानसभा सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित करने की सिफारिश की गई।
महिला कर्मचारियों के लिए विशेष मातृत्व अवकाश
मृत जन्म (Stillbirth) या जन्म के तुरंत बाद शिशु की मृत्यु होने पर महिला सरकारी कर्मचारियों को 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने की मंजूरी।
नियुक्ति और भर्ती संबंधी फैसले
699 लंबित पदों के परिणाम घोषित करने का निर्णय (घोटाले से जुड़े पदों को छोड़कर)। इसमें शामिल पद:
मार्केट सुपरवाइजर (Post Code-977)
फायरमैन (Post Code-916)
ड्राइंग मास्टर (Post Code-980)
क्लर्क (HP सचिवालय, Post Code-962)
लाइनमैन (Post Code-971)
स्टेनो-टाइपिस्ट (Post Code-928)
पुलिस चौकी संजौली को पुलिस थाना में अपग्रेड किया जाएगा और 20 पद सृजित किए जाएंगे।
नेरवा (शिमला) में नई फायर पोस्ट खोली जाएगी, जिसके लिए 17 पद सृजित किए जाएंगे।
राजस्व विभाग में 9 तहसीलदारों के पद सृजित और भरे जाएंगे।
पुलिस पोस्ट बाघी (थाना कोटखाई, शिमला) के लिए 6 नए पद भरे जाएंगे।
योजना विभाग में 3 पद भरे जाएंगे।
कोष, लेखा एवं लॉटरी विभाग में 3 ट्रेजरी अफसरों की भर्ती होगी।
स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग
सोलन जिले के बशील में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोला जाएगा और 3 नए पद सृजित होंगे।
कांगड़ा जिले में जल शक्ति विभाग का नया डिवीजन खोला जाएगा और आवश्यक पद भरे जाएंगे।
जगतखाना (श्री नैना देवी जी विधानसभा, बिलासपुर) में जल शक्ति विभाग का नया डिवीजन खोला जाएगा।
सोलन जिले के लोहारघाट में नई उप-तहसील खोली जाएगी।
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक (मंडी) में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग स्थापित किया जाएगा और प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट व रेडिएशन सेफ्टी ऑफिसर के पद भरे जाएंगे।
डॉ. वाई.एस. परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नाहन (सिरमौर) में इम्यूनोहैमैटोलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद भरा जाएगा।
एलोपैथिक डॉक्टरों को भारत या विदेश में अध्ययन अवकाश के दौरान पूर्ण वेतन दिया जाएगा।
शिक्षा से जुड़े निर्णय
हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, शिमला में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को एसोसिएट प्रोफेसर में अपग्रेड किया जाएगा।
राजीव गांधी गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) में B.Tech (AI & Data Science) और B.Tech (Computer Science) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, साथ ही 8 नए पद सृजित किए जाएंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, प्रगतिनगर (शिमला) में B.Tech (Civil Engineering) पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा और 7 नए पद भरे जाएंगे।
सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, सुंदरनगर (मंडी) में डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (AI & Machine Learning) पाठ्यक्रम शुरू होगा।
पुलिस सुधार और टोल टैक्स
प्रदेश के 135 पुलिस थानों को 6 श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाएगा, ताकि जनसंख्या, क्षेत्रफल, अपराध दर, यातायात, अंतरराज्यीय सीमा और पर्यटन के आधार पर पुलिस बल को बेहतर तरीके से तैनात किया जा सके।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एंट्री टैक्स की वसूली नीलामी-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में 11.56 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व की उम्मीद है।
प्रदेश के टोल बैरियरों पर चरणबद्ध तरीके से FASTag सुविधा लागू की जाएगी। पहले चरण में गरामौरा (बिलासपुर), परवाणू (मुख्य), टियारा बाईपास (सोलन), गोविंदघाट (सिरमौर), कंडवाल (नूरपुर), मैहतपुर (ऊना) और बद्दी (सोलन) पर इसे लागू किया जाएगा।
प्रशासनिक सुधार
नम्होल उप-तहसील (बिलासपुर) का पुनर्गठन किया जाएगा, जिसमें सदर तहसील के 8 पटवार वृत्त शामिल होंगे।
