ऊना शहर में चलेगा नशा मुक्त नगर अभियान: महेन्द्र पाल गुर्जर

नगर निगम ऊना के तत्वाधान में नशा बचाव के लिए नायाब पहल

6 अप्रैल, ऊना: नगर निगम ऊना के कमीशनर महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि ऊना शहर में नशे की समस्या से निपटने के लिए विशेष बचाव अभियान चलाया जाएगा। इस नशा मुक्त नगर अभियान को ‘संकल्प ऊना’ नाम दिया गया है। यह अभियान प्रदेश भर में पहला प्रयास है। अभियान के अंतर्गत बचाव के सभी पहलुओं के उपर कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे। एक वर्ष लगातार चलने वाले इन कार्यक्रमों का मकसद नगर निगम वासियों को नशे की समस्या से निपटने के लिए सशक्त बनाना है। कमीश्नर ने बताया कि इस अभियान से हर घर को जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं का नशा करने से पहले ही जागरूक किया जा सके। अभियान की सबसे अहम कड़ी शिक्षण संस्थान रहेंगे। अध्ययनरत छात्रों के लिए महज जागरूकता कार्यक्रमों से आगे बढ़कर माॅड्यूल आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया प्रत्येक शिक्षण संस्थान में मेंटोर टीचर तैयार किए जाएंगें। साथ ही चुन्निंदा छात्रों को पीयर लीडर और पीयर काॅंउसलर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि छा़त्रों का उपयुक्त मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। नगर निगम ऊना के बैनर तले चलने वाले इस अभियान में सभी संबधित विभागों को शामिल किया जाएगा। वार्ड स्तर पर कमंेटियां गठित करके इसमें स्वैच्छिक संगठनो, महिला मंडलों, युवक मंडलों व अन्य सामाजिक संगठनो को शामिल करके इसमें जन भागिदरी सुनिश्चित की जाएगीै । यह अभियान स्वैच्छिक संस्था गुंजन के तकनीकी सहयोग से संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर गुंजन संस्था के प्रतिनिधि पंकज पंडित ने बताया कि अकसर ग्रामीण युवा शहरी कल्चर का अनुसरण करते हैं। इसी तरह नशे की समस्या का प्रभाव भी शहर से गांव की तरफ रहता है। ऐसे में ऊना शहर में नशा मुक्त अभियान का कन्सेप्ट नायाब है। और इसके अंजाम प्रभावी रहेंगें।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading