राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न

ब्यूरो।सुंदरनगर,

राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अंतर्गत आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।


जूनियर वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के समर्थ ने स्वर्ण पदक, सुंदरनगर के कार्तिक ने रजत तथा सुंदरनगर के शिवांश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 40 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर के प्रत्युष ने स्वर्ण तथा दिव्यांश शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। 54 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के शौर्य ने स्वर्ण तथा सुंदरनगर के कार्तिक ने रजत पदक जीता।


महिला वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की रूहानी ने स्वर्ण तथा सनराइज बॉक्सिंग जडोल की दीक्षा ने रजत पदक हासिल किया।


सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में जडोल के शौर्य ने स्वर्ण तथा सक्षम ने रजत पदक जीता। 64 किलोग्राम भार वर्ग में जडोल के तुषार ने स्वर्ण तथा सुंदरनगर के शिवांश ने रजत पदक प्राप्त किया। 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में जडोल के निखिल ने स्वर्ण तथा सुंदरनगर के उदित सेन ने रजत पदक हासिल किया।


प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading