स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत दिवस ग्राम पंचायत ममलीग के ध्यावला गांव में निर्माणाधीन सैनिक सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया।
सैनिक सामुदायिक भवन का निर्माण एक्स सर्विसेज लीग सायरी-ममलीग जुब्बड़हट्टी द्वारा करवाया जा रहा है।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर निर्माण कार्य की निरीक्षण किया व समुचित जानकारी प्राप्त की।
सैनिक कल्याण मंत्री ने निर्माण कार्य पर संतुष्टि जताई और पूर्व सैनिकों को समाज व युवाओं को सही दिशा पर ले जाने के लिए प्रेरित करना का आग्रह किया।
लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर नरेश कौंडल ने इस अवसर पर निर्माण कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरनाम सिंह, सूबेदार चरन दास भारद्वाज, नायक रतन लाल, सूबेदार मेजर देवेंद्र वर्मा, कारगिल योद्धा लेफ्टिनेंट दिवाकर दत्त, हवलदार मोहिंदर चौहान, फ्लाइट लेफ्टिनेंट त्रिलोक शांडिल, कैप्टन गीता राम परिहार सहित अन्य उपस्थित थे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.