हिमाचल प्रांतीय सभा के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए कृष्णा हॉस्पिटल प्रबंधन समिति सदस्यों को किया सम्मानित

रक्कड़ (प्रदीप ठाकुर)हिमाचल प्रान्तीय सभा, के सीनियर वाइस चेयरमैन व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी द्वारा लुधियाना स्थित कृष्णा हॉस्पिटल की प्रबंधन समिति के प्रधान श्री प्रमोद शर्मा जी एवं समिति के सदस्यों को लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर श्री प्रमोद शर्मा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा हॉस्पिटल की शुरुआत वर्ष 1962 में एक छोटी डिस्पेंसरी के रूप में हुई थी, जो समय के साथ विकसित होकर आज एक प्रतिष्ठित हॉस्पिटल के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप आज कृष्णा हॉस्पिटल का नाम समाज में अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है। साथ ही, प्रबंधन समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न चैरिटेबल गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।


श्री पवन शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि कृष्णा हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।


सम्मान समारोह के दौरान श्री पवन शर्मा जी के साथ श्री सुरिंदर पाल जी द्वारा भी हॉस्पिटल प्रबंधन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading