सी. एस. यू. के बी. एड. विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

प्रदीप ठाकुर रक्कड़: 10अप्रैल:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर के बी एड विभाग की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया ।
इसके समापन अवसर पर अध्यक्ष के रूप में परिसर निदेशिका प्रो.सत्यम कुमारी व मुख्यातिथि के रूप में नगरोटा नाहन वृद्धाश्रम संचालिका रीता कुमारी ने शिरकत की।वहीं विशिष्टातिथि डॉ.पूर्णचन्द्र महापात्र एवं सारस्वतातिथि के रूप में परिसर सहनिदेशक प्रो.मञ्जुनाथ एस.जि. उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्ज्वालन के साथ किया गया। इसके पश्चात् बी एड के छात्र गौरव ने वैदिक मंगलाचरण व छात्रा शिवानी ने लौकिक मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का परिचय एवं स्वागत बी. एड. विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सत्यदेव ने किया।
अतिथि सम्मान के उपरांत दस दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का प्रतिवेदन शिविर संयोजक डॉ.बलबीर सिंह मीणा ने प्रस्तुत किया।


इस कार्यक्रम के दौरान छात्र सूजल, महेश, शालिनी, लतीदेवी आदि ने अपने इस शिविर के अपने अपने अनुभव साझा किए। इसके उपरांत मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित वृद्धाश्रम की संचालिका रीता कुमारी ने उपस्थित सभा को संबोधित किया । मुख्यातिथि उद्बोधन के उपरांत विशिष्टातिथि डॉ.पूर्णचन्द्र महापात्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को मानव सेवा, समाज सेवा के महत्त्व को बतलाते हुए इसे अपने जीवन में उतारने की बात कही ।


इसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए । प्रमाण पत्र वितरण के उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्ष परिसर निदेशिका प्रो.सत्यम कुमारी ने सभा को संबोधित किया तथा जीवन में आगे चलकर स्वयं के साथ-साथ समाज को भी सेवा कार्यों में सहभाग करन�


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading