प्रदीप ठाकुर :रक्कड़:10अप्रैल:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नेहरनपुखर में दिनांक 17-04-2026 को श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड, पथरेड़ी (राजस्थान) द्वारा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का स्थायी चयन किया जाएगा। कंपनी के अधिकारी ने बताया की आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लगभग ₹16,430/- प्रतिमाह तथा नॉन-आईटीआई अभ्यर्थियों को ₹16,130/- प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे कार्य, यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज, बस सुविधा, चाय-नाश्ता, कैंटीन, बोनस एवं अवकाश जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य ललित जम्वाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 17-04-2026 को प्रातः 9:00 बजे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01970-292604 पर संपर्क किया जा सकता है।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.