प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:10अप्रैल:केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के बी. एड. विभाग के छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम के अंतर्गत दस दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के नौवें दिन छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता के संदर्भ में विशेष उद्बोधन एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विशेषज्ञ के रूप में देहरा उपमण्डल के आयुर्वेद चिकीत्साधिकारी डॉ.अरुणशर्मा उपस्थित रहे । उन्होंने इस शिविर में भाग ले रहे सभी शिक्षार्थियों को आधुनिक समाज की मुख्य समस्या नशे के बारे में जागरूकता एवं बचाव के संदर्भ में विस्तार से समझाया।इसके साथ ही विविध रोगों के निदान एवं उपचार की जानकारी भी प्रदान की।शिक्षाशास्त्री(बी एड) विभाग के अध्यक्ष डॉ सत्यदेव के अनुसार डॉ अरुण शर्मा का स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन एवं परामर्श संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रों को समय-समय पर मिलता रहता है । इसके साथ-साथ विशेष आयोजनों, वर्गों एवं कार्यशालाओं में चिकीत्सक दल के साथ भी उनकी सेवाएं प्राप्त होती रहती हैं ।
इस अवसर पर परिसर की निदेशिका प्रो.सत्यम कुमारी, सह-निदेशक प्रो.मञ्जुनाथ एस्.जि. भट्ट, परिसर के मीडिया प्रभारी एवं कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अमित वालिया, बी एड विभागाध्यक्ष डॉ सत्यदेव, कार्यक्रम के संयोजक डॉ.बलबीर सिंह मीणा एवं विभाग के समस्त प्राध्यापक डॉ.प्रतिज्ञा आर्या, डॉ.पुरुषोत्तम, डॉ.हरिओम आदि उपस्थित रहे ।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.