सीएचसी पीरसलूही में 12 अप्रैल को एचपीवी टीकाकरण सत्र का होगा आयोजन

प्रदीप ठाकुर

रक्कड़: 6अप्रैल: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पीरसलूही में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत अगला सत्र 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह टीकाकरण 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए निर्धारित है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, टीकाकरण पूर्ण रूप से डॉक्टर की निगरानी में किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके। इस दौरान सीएचसी पीरसलूही में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ), नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहेंगे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को निर्धारित तिथि पर केंद्र में लाकर टीकाकरण अवश्य करवाएं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिल सके।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading