₹555 की बीमा पॉलिसी बनी सहारा, पीड़ित परिवार को मिला ₹10 लाख का मुआवज़ा

रक्कड़ (पूजा सूद । भारतीय डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से आज रक्कड़ में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब एक साधारण सी ₹555 की बीमा पॉलिसी के अंतर्गत 10 लाख रुपए का चेक पीड़ित परिवार को प्रदान किया गया।

यह चेक श्रीमती सरला देवी, निवासी चोली रक्कड़ को उनके पुत्र स्वर्गीय संजय कुमार द्वारा कराई गई जनरल इंश्योरेंस निवा बुपा पॉलिसी के अंतर्गत दिया गया।
स्वर्गीय संजय कुमार (पुत्र किशन चंद), बीपीओ चोली, दिनांक 23 मई को पशुओं के लिए चारा काटने हेतु पेड़ पर चढ़े थे। दुर्भाग्यवश वे पेड़ से गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

इस दुखद घटना के पश्चात पोस्ट ऑफिस स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए परिवार की हर संभव सहायता की और बीमा क्लेम प्रक्रिया को पूरा करवाया। परिणामस्वरूप आज को देहरा उपमंडल के निरीक्षक डाकघर राज कुमार की उपस्थिति में ₹10 लाख का चेक श्रीमती सरला देवी को सौंपा गया।

इस अवसर पर
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की ओर से —
कमल जीत सैनी, सुमित वालिया, निशा शर्मा, रजत कुमार,
तथा निवा बुपा से सुनील बरागटा
और रक्कड़ पोस्ट ऑफिस से उप डाकपाल सविता बिर्मन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों ने कहा कि यह घटना इस बात का जीवंत उदाहरण है कि छोटी सी बचत और बीमा योजना भविष्य में परिवार के लिए कितना बड़ा सहारा बन सकती है। उन्होंने ग्रामीण जनता से भी इस प्रकार की योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

पीड़ित परिवार ने भारतीय डाक विभाग और आईपीपीबी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उन्हें जो सहयोग मिला, वह हमेशा याद रखा जाएगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading