कांग्रेस के झूठ का घड़ा भर गया : महेंद्र धर्माणी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र धर्माणी ने कहा है कि कांग्रेस के झूठ का घड़ा भर गया है। और प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। जसवा प्रागपुर मंडल भाजपा के दो जोन की मीटिंग के बाद मंडल महामंत्री सुदेश कुमारी के आवास पर एक प्रेस व्यकतव्य में उन्होंने कहा कि देश भर में हिमाचल सरकार पहली एक सरकार है जिसने झूठ परोस कर समाज के सभी वर्गों को ठगा है। किसान मजदूर महिलाएं कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारी युवा बेरोजगार सभी सरकार की कार्यप्रणाली से त्रस्त है।


महेंद्र धर्माणी ने कहा कि भाजपा इस सरकार को जड़ों सहित उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। और इसलिए धर्मशाला में 4 दिसम्बर को धर्मशाला में विशाल जनसभा धरना प्रदर्शन करने जा रही है। जिसमें सरकार के विरोध का प्रगतिकरण होगा।जिसमें प्रत्येक बूथ से 20/20कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विस्तारक अमित मुनीश उपेंद्र धीमान भी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading