विपुल गुप्ता, सुजानपुर, न्यूज़ हिमाचल 24
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के अंदर प्रदेश की वर्तमान शिक्षा विरोधी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था की ज़िम्मेदार कांग्रेस सरकार के खिलाफ अ.भा.वि.प. सुजानपुर महाविद्यालय इकाई 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठी।यह भूख हड़ताल 13 फ़रवरी 2025 ,12:00 बजे से शुरू हुई जो की 14 फ़रवरी 2025 12:00 बजे तक चली।
अभाविप सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष आदित्य चंदेल ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक परिदृश्य और प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो आज खस्ता हाल पूरे प्रदेश के इस कांग्रेस की सरकार ने बना रखे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य भर में धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी तक स्थाई कुलपति की नियुक्ति प्रदेश सरकार नहीं करवा पा रही है, परीक्षा परिणाम में अनेकों अनियमितताएं निरंतर सामने आ रही है ,प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव काफी लंबे समय से बंद है इस ओर भी कोई ध्यान सरकार का नहीं है,प्रदेश के अंदर आज भी ऐसे शिक्षण संस्थान है ।
जो आज भी मूल भूत सुविधाओं ओर अपने भवन निर्माण के लिए झुझ रहे है ,टूरिज्म विलेज के नाम पर वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को हड़पने का प्रयास किया जा रहा था जो बिलकुल भी छात्रों के हित में नही है। वर्तमान सरकार निरंतर छात्र विरोधी निर्णय लेने से बाज नहीं आ रही है।
आदित्य ने यह भी कहा की खनन माफिया,नशा माफिया और गुंडा गर्दी को संरक्षण प्रदेश की सरकार दे रही है।वित्तीय संकट जो पूरे प्रदेश में मंडरा रहा है उसके साथ साथ इस प्रदेश सरकार द्वारा जो निर्णय शिक्षा हित में किए जा रहे हैं, वह धरातल पर छात्रों के हितों को पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं।
इन सभी मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने आज 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पूर्ण की है।उन्होंने यह भी कहा अगर विद्यार्थी परिषद की इन प्रदेश स्तरीय मांगों को प्रदेश सरकार जल्द से जल्द पुरा नहीं करती तो विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ बड़े आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी और इसकी जिम्मेदार केवल और केवल प्रदेश सरकार की होगी।
