प्रदीप ठाकुर
रक्कड़:30मार्च:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में सोमवार को हॉस्टल दे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खेलकूद के कुछ इवेंट करवाए गए ।जानकारी देते हुए क्रीडा विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर गौतम चौधरी ने बताया कि खेलकूद के इन ईवेंटस मेंआ लड़कियों की खो-खो, लड़कों की वॉलीबॉल, कबड्डी व 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ मुख्य रही।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को वेदव्यास परिसर में हॉस्टल डे के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। डॉ गौतम चौधरी ने बताया यह आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास बरखेड़ी ने अपने कार्यकाल के दौरान आरंभ करवाए हैं और ये विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों में आयोजित करवाए जाते हैं।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.