केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में होगा पुस्तकालीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन


प्रागपुर ,16 अक्टूबर (पूजा ): केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलहर स्थित वेदव्यास परिसर में 17 तारीख से दो दिवसीय पुस्तकालय सेमिनारका आयोजन किया जा रहा है।जानकारी देते हुए केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर की निदेशक प्रो सत्यम कुमारी व पुस्तकालय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बताया कि एन ई पी 2020 के संदर्भ में “शैक्षणिक पुस्तकालयों का पुनरुद्धार: संभावनाएँ और चुनौतियाँ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में देश भर के विशेषज्ञ, पुस्तकालयाध्यक्ष, शिक्षाविद् और शोधार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विक्रम कुमार शर्मा (पुस्तकालयाध्यक्ष, केन्द्रीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय धर्मशाला) और विशिष्ट अतिथि डॉ. शिवराम राव के. (पुस्तकालय विभागाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला) शामिल होंगे। 

मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. हरीश चन्द्र (जी एन डी यू अमृतसर) व  नवीन डोबरियाल (सी एस यू देवप्रयाग) रहेंगे।
इस समस्त कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पूरण माल गुप्ता (विश्वविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) होंगे। कार्यक्रम संरक्षक प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी (कुलपति, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. सत्यम कुमारी (निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेदव्यास परिसर, बलाहर)  होंगे।उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन एन ई पी 2020 एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली  के तहत शैक्षणिक पुस्तकालयों की भूमिका पर विचार करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *