करियाडा की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी—शिवांगी ठाकुर सोनिका बनीं जिला कांगड़ा की अध्यक्षा”

समाज सुधार का लिया संकल्प, नशे व अपराधों के खिलाफ छेड़ेंगी जमीनी स्तर पर मुहिम


प्रदीप ठाकुर,,,


रक्कड़: 26मार्च: गांव रजोल (करियाडा) की बेटी शिवांगी ठाकुर सोनिका को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संघ, जिला कांगड़ा की कमान सौंपे जाने से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है। संगठन ने उन्हें जिला अध्यक्षा नियुक्त कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे युवाओं और समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

अपनी नियुक्ति पर शिवांगी ठाकुर सोनिका ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा और प्रदेश प्रचारक मोहित कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला कांगड़ा के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर समाज हित में ठोस और प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

नवनियुक्त अध्यक्षा शिबागीं ठाकुर ने साफ शब्दों में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रही नशाखोरी, अवैध गतिविधियों और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जमीनी स्तर पर निर्णायक लड़ाई लड़ना रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ने का संकल्प भी दोहराया।

शिवांगी ठाकुर सोनिका की इस नियुक्ति को क्षेत्र के लोगों ने एक सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन समाज में जागरूकता और सुधार की नई मिसाल पेश करेगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading