राजकीय महाविद्यालय रक्कड़  में  एनएसएस इकाई द्वारा* नशा त्यागें जिन्दगी नहीं* शीर्षक  के अन्तर्गत  रैली निकाली गई

रक्कड़ 14, अक्टूबर (प्रदीप ): राजकीय महाविद्यालय रक्कड़  में 14 अक्तूबर 2024 को एनएसएस इकाई द्वारा* नशा त्यागें जिन्दगी नहीं* शीर्षक  के अन्तर्गत  रैली निकाली गई  जिस  में एनएसएस  इकाई के स्वयंसेवियों, रेड रिबन  क्लब, रोड़  सेफ्टी क्लब, तथा रोवर-रेंजर के विद्यार्थियों नेभाग लिया ।इस  रैली का उद्देश्य  स्थानीय लोगों को नशे के  दुष्परिणामों से अवगत  करवाना था इस रैली में शिक्षक वर्ग  के साथ-साथ  गैर शिक्षक वर्ग ने भी भाग  लिया।

इस  रैली में90 विद्यार्थियों ने भाग लिया।  इसके अतिरिक्त इसी विषय  पर  महाविद्यालय  परिसर  में मेंहदी प्रतियोगिता  का भी आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता  में12 विद्यार्थियों ने भाग  लिया जिसमें निर्णायक मंडल  की भूमिका शिक्षक वर्ग  ने निभाई। मेंहदी प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान पर कनिका  बी.ए. द्वितीय वर्ष  से,दूसरे स्थान पर सिया  बी.ए तृतीय वर्ष  और निधि बी.ए प्रथम  से तथा तीसरे स्थान पर रीतिका  बी.ए  प्रथम वर्ष  से रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *