मिलाप कौशल खुंडियां : उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील मझीण में सोमवार को किसान महा मोर्चा की बैठक हुई जिसमें राज्य महासचिव किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश राकेश सिंघा मौजूद रहे व बैठक की अध्यक्षता की।इस बैठक में जिला महासचिव सी पी एम सतपाल सिंह सहित 30 से 35 स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
राज्य महासचिव राकेश सिंघा ने कहा कि हम एफसीए कानून के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे और राज्य के किसानों के हक के लिए जहां तक होगा लड़ाई लड़ेंगे साथ ही कहा कि यह जन आक्रोश रैली पूरे उत्तरी भारत में चल रही है और हमने यह जन आक्रोश रैली 9 मार्च को सिरमौर के नाहन से शुरू की थी उसका कारण यह था कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए डाक्टर वाई एस परमार की बहुत बड़ी भूमिका रही थी।
यह जन आंदोलन वहीं से चला था पर इस आंदोलन को आज हम आगे लेकर जाएंगे और हर किसान को उसका हक दिलवा कर रहेंगे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.