अक्षरा धीमान ने नेशनल मीन्स मेरिट स्कालरशिप पाकर विद्यालय का नाम किया रोशन

मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलियां की छात्रा अक्षरा धीमान ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप पाकर अपने विद्यालय व माता पिता का नाम रोशन किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहलियां के प्रधानाचार्य डाक्टर विनोद चोपड़ा ने बताया कि यह हमारे विद्यालय के लिए गौरवान्वित की बात है कि इस मेधावी छात्रा अक्षरा धीमान ने यह स्कालरशिप प्राप्त की है।साथ ही कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लग्न, समर्पण का परिणाम है।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने समस्त अध्यापकों को भी बधाई दी जिसके मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रेरणा से इस छात्रा ने सफलता हासिल की। वहीं अक्षरा धीमान ने बताया कि उसका एक भाई है तथा पिता का साया उसके सिर पर नहीं है इसके बावजूद भी कठिन परिस्थितियों में कड़ा परिश्रम किया जिसके चलते यह मुकाम हासिल किया है।अक्षरा धीमान ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ उसकी रूचि बैडमिंटन खेलना व पेंटिंग्स करना है तथा बड़ी होकर डाक्टर बनने का सपना है।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading