सत्यपाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व विधायक संजय रत्न का जताया आभार
मिलाप कौशल/खुंडियां
ज्वालामुखी क्षेत्र से राष्ट्रपति अवार्ड से अलंकृत सत्यपाल शर्मा को हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा बोर्ड धर्मशाला का सदस्य नामित किया है। शिक्षा बोर्ड सदस्य के रूप में नामित होने पर राष्ट्रपति अवॉर्डी अध्यापक सत्यपाल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। वहीं शिक्षा बोर्ड में सदस्य नामित किए जाने पर ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक , नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दिव्यांशु भूषण दत्त, युवा कांग्रेस नीरज शर्मा ने भी खुशी व्यक्त की है।
