किरण राही/पधर/मंडी।
आज केंद्रीय मज़दूर संगठनों के आह्वाहन पर एच पी एम आर के सदस्यों ने केंद सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश भारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंडी इकाई के सदस्यों ने भी सीटू के सदस्यों के साथ शहर में रैली निकल कर विरोध प्रदर्शन किया। एच पी एम आर ए ने केंद सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों जिनमें कि सेल्स प्रोमोशन एम्प्लॉई एक्ट 1976 भी शामिल है को समाप्त कर 4 श्रमिक संहिताऐं लागू करने का पुरजोर विरोध किया! एच पी एम आर ए ने इस अवसर पर अपनी विभिन मांगे रखी जिसमें मुख्यतः इस प्रकार से है:
1. एस पी ई एक्ट 1976 में संशोधन मान्य नहीं है!
2. दवाओं के दामों को कम करना व दवाओं पर जी एस टी पूरी तरह से खत्म करना!
3. दवा प्रतिनिधियों को सरकारी अस्पतालों में कार्य करने से रोकना बंद हो!
4. काम के 8 घंटे तय करना!
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जगदीश ठाकुर ने रैली में आए सदस्यों को संबोधित भी किया!