मिलाप कौशल खुंडियां
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल खुंडियां की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को खुंडियां स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में संगठन को सशक्त करने व आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।इस बैठक को लेकर अध्यक्ष संजय राणा ने कहा कि बैठक में स्थानीय एवं प्रदेश स्तर के मुद्दों को लेकर भी गहन विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने व हर बूथ को मजबूत करने व नए सदस्य जोड़ने, जनहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस बैठक में मंडलाध्यक्ष संजय राणा, उपाध्यक्ष राजिंदर पाल, ललिता चौहान,पूनम ठाकुर, महामंत्री प्रताप सिंह,मंडल सचिव संजीव कुमार, राजेश कुमार, कार्यलय सचिव, नरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र अगन, मिडिया प्रभारी कश्मीर सिंह,आई टी संयोजक रघुवीर सिंह,सोशल मिडिया प्रभारी शशि कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार राणा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
