राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में होनहार नवाज़े

मिलाप कौशल खुंडियां

राजकीय स्नातक महाविद्यालय मझीण में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह  13 मार्च शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस समारोह का आयोजन कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर सारिका के मार्गदर्शन में किया गया।संजय रतन विधायक ज्वालामुखी ने दीप प्रज्ज्वलन कर इस समारोह के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया । मंच संचालन प्रो मोहिनी द्वारा किया गया।प्राचार्या डॉक्टर सारिका ने वार्षिक प्रतिवेदन 2025-26 प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने महाविद्यालय की विशिष्ट उपलब्धियों  एवं  विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह सीमित संसाधनों के साथ महाविद्यालय ने कोरल सिंगिंग, डीप ब्रीदिंग तथा मैत्री प्रोजेक्ट द्वारा प्रदेश में एक अलग मुकाम हासिल किया है।


मुख्य अतिथि संजय रतन ने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन में कड़ी से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि जीवन में कामयाबी मेहनत से ही हासिल की जा सकती है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों व अन्य गतिविधियों में भाग लेने की सलाह दी।  समारोह का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय की तीन छात्राओं का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला  की मेरिट सूची में  दिव्यांशी राणा का प्रथम, तमन्ना का सातवाँ एवं नेहा का दसवां स्थान अर्जित करना रहा।इन तीनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह, मोटिवेशनल किट एवं पुरस्कार राशि दे कर प्रोत्साहित किया गया।

इन छात्राओं का डॉ चंदन भारद्वाज द्वारा शुरू किये गए टॉपर्स मेंटोरिंग एक्सीलेंस प्रोग्राम के तहत पूरा वर्ष महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा मार्गदर्शन किया गया। इस वर्ष कुछ और विद्यार्थियों का भी इस प्रोग्राम के अंतर्गत मार्गदर्शन किया जा रहा है ताकि इस वर्ष भी इस महाविद्यालय के विद्यार्थी पूरे प्रदेश में महाविद्यालय का नाम रोशन  कर सकें।समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें पहाड़ी नाटी,मण्डयाली नागरी नृत्य,पंजाबी गिद्दा, दिव्यांशी का पहाड़ी नृत्य एवं नैंसी का सेमी क्लासीकल नृत्य, फनी डांस, कृतिका एवं सवीक्षा का युगल नृत्य तथा भाँगड़ा मुख्य रहे।


केन्द्रीय छात्र परिषद की प्रधान कुमारी रुचिका ने महाविद्यालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए धन्यवाद  तथा मझीण महाविद्यालय के नये भवन निर्माण हेतु माननीय विधायक  संजय रत्तन का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर डॉक्टर चंदन भारद्वाज,प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी , डॉ अमरजीत अत्री एवं डॉ सुशील बस्सी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय नादौन तथा विभिन्न विभागों  से आए अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि ने वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति
चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया तथा कॉलेज में चल रहे विभिन्न क्लबों जैसे राष्ट्रीय सेवा योजना, रोड सेफ्टी क्लब,रोवर्स रेंजर्स,इको क्लब और रेड रिबन क्लब में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली प्रत्येक छात्रा को ग्यारह – ग्यारह हज़ार रूपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने महाविद्यालय के नये भवन का कार्य अति शीघ्र सम्पन्न कर उसे अति शीघ्र लोकर्पित करने तथा महाविद्यालय में  विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के विषय में भी आश्वासन दिया।


रुचिका,प्रियंका, श्वेता , अंजलि,राजेश, सुलेखा, तमन्ना,दिव्यांशी, नेहा, शवनम,पायल, कविता कौशल, कृष, कल्पना कौण्डलऔर कोमल ने शिक्षा के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त किया । अंत में प्रो आरती गुप्ता ने महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर डॉ मुक्तामणि,डॉ नीलम एवं प्रोफेसर लकी के साथ समस्त गैर शिक्षक वर्ग तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading