राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन निरंतर देता है प्रेरणा : बाली                                                    शहीदी दिवस पर समलोटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि


नगरोटा,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन निरंतर प्रेरणा देता है यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने समलोटी में शहीदी दिवस कार्यक्रम के दौरान कहे। इस मौके पर उनके साथ  बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। बाली ने अपने संबोधन के दौरान कहा राष्ट्रपिता का पूरा जीवन देश के जन-जन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश के लोगों को एकजुट किया और एक लंबे संघर्ष के बाद देश को आजादी दिलाई।

उन्होंने कहा राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जीवन से हम सभी को निरंतर प्रेरणा लेनी चहिए हमें उनके द्वारा बताये गए सिद्धांतों पर चलना चहिए। कार्यक्रम में उन्होंने मनरेगा के रूप को बदलने की निंदा करते हुए कहा यह निर्णय गांवों की आर्थिक दशा को कमजोर करने का निर्णय है जिसे पूर्व रूप में लाने के लिए हम निरंतर संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा मनरेगा एक ऐसी योजना थी जिससे गांव की महिलाएं अधिक सुदृढ़ हुई। उन्होंने कहा इस निर्णय से गांव की आर्थिक दशा खराब होगी। गांव और गरीब इससे अधिक पीड़ित होगा। उन्होंने कहा मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति मनरेगा को पूर्ण रूप में लाने तक निरंतर संघर्ष करेगी।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading