हिमाचल में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति : रोहित ठाकुर*                                                          शिक्षा मंत्री ने अरसू स्कूल में सम्मानित किये पूर्व छात्र*


कुल्लू (अरसू),

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरसू में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ पूर्व छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।


   कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


     इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विद्यालय के पूर्व छात्र सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भी सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के पुराने एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल इस विद्यालय के पूर्व छात्रों से संवाद का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन न केवल स्मृतियों को संजोने का माध्यम है, बल्कि यह वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सशक्त स्रोत भी है।


    शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के विद्यार्थियों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। 

    
     उन्होंने विद्यालय की एसएमसी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को वार्षिक उत्सव और पूर्व छात्र सम्मेलन के संयुक्त आयोजन के लिए विशेष रूप से सराहना की।उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त अनेक पूर्व छात्रों ने देश और प्रदेश की सेवा में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान दिया है। ऐसे सफल पूर्व छात्रों का अनुभव और मार्गदर्शन वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की दिशा देगा।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading