प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर लाना सरकार का लक्ष्य: केवल सिंह पठानिया                                                    सिहुंवा विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत


शाहपुर, 

प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाना प्रदेश की कांग्रेस सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह विचार शाहपुर के विधायक एवं उपदृमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिहुंवा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किए।

  
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति और समाज के समग्र विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। शिक्षा से ही सशक्त व्यक्ति, सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

इसी उद्देश्य से युक्तिकरण, क्लस्टर प्रणाली तथा पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय लिए गए हैं। इसके साथ-साथ शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों में समय-समय पर पदोन्नतियां की जा रही हैं तथा रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के पदों को भी भरा जा रहा है।


केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिला कांगड़ा की लोक संस्कृति, लोकगीतों और लोकनृत्यों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से जुड़ी रहें।


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के क्षेत्र में आम जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का निरंतर प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि सिहंुवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहंुवा के भवन का निर्माण किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि शाहपुर उप-मंडल कार्यालय के समीप वाॅर मेमोरियल का कार्य प्रारंभ हो चुका है, जिसे शीघ्र ही स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की घोषणा करते हुए दो शौचालयों की मांग को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading