
नागरिक चिकित्सालय करसोग परिसर में आज विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिसकी अगुवाई खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने की। सफाई अभियान में अस्पताल के सफाई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों के अलावा डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अस्पताल की प्रशासनिक शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सफाई अभियान की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई जो कि 3 घंटे तक चला।

सफाई अभियान के दौरान अस्पताल परिसर के चारों ओर से कूड़ा कचरा और प्लास्टिक आदि इकट्ठा किया गया साथ ही नालियों की सफाई भी की गई। डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि हमारे जीवन में सफाई का विशेष महत्व होता है। हमारे मरीजों की लगभग आधी संख्या गंदगी से फैलने वाले रोगों की वजह से होती है।

अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने का उद्देश सिर्फ सफाई ही नहीं बल्कि आम लोगों और जनता को सफाई के बारे में जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि हमें अपने घर, पड़ोस, कार्यालय, गांव , कस्बों, शहर और प्रदेश को स्वच्छ रखना होगा ताकि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.