पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चोरी का नेटवर्क किया ध्वस्त, कुछ दिनों में सुलझाया चोरी का मामला



रक्कड़,

थाना रक्कड़ के अंतर्गत 10 दिसंबर को रात के समय दुकानों के ताले टूटे जिसमें जिसमें विपन कुमार सुपुत्र बलबीर सिंह कलोहा  दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था  चोरी के दौरान नकदी तथा मोबाइल फोन चोरी हुए थे जिसकी सूचना स्थानीय थाना रक्कड़ में दी गई थी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

इसी मामले में देहरा पुलिस तथा पुलिस थाना रक्कड़ के संयुक्त तफ्तीश तत्काल शुरू की और मामले की गहनता से जांच शुरू की। और पुलिस द्वारा स्थानीय सूचना तंत्र, पारम्बरिक तरीकों का प्रभावी रूप से उपयोग किया गया और विशेष टीमों का गठन किया गया।




पुनीत जसवाल पुत्र बलविन्द्र सिंह, निवासी गांव बडोह घनारी, हरदीप पुत्र रणजीत कुमार बडोह घनारी, शुभम (19)पुत्र बलविन्द्र सिंह, निवासी गांव अम्बोटा, सुभाष उर्फ सौरभ(24) पुत्र मुकेश कुमार अम्बोटा, राकेश सिंह(48) पुत्र वकशीश चन्द बडोहके के है व सभी जिला ऊना के रहने वाले हैं।

पुलिस द्वारा प्राप्त ठोस साक्ष्यों के आधार पर शुक्रवार 26दिसंबर को इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस ने अपराधियों के कब्जे से 2मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल, तथा एक लोहे की रॉड बरामद किए ।

पुलिस द्वारा सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है । मामले की जानकारी पुलिस जिला देहरा के SP मयंक चौधरी ने प्रेस नोट जारी कर दी है


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading