एडवोकेट नरेश ठाकुर ने घायल युवक की सहायता , इंसानियत की मिशाल की पेश‎


‎घायल युवक की जान बचाई। जानकारी अनुसार विक्रम सिंह (50) गांव चबूतरा (हमीरपुर) अपनी बाईक पर सवार होकर होशियापुर से नादौन अपने घर चबूतरा की तरफ जा रहा था। बीती शाम तहसील कार्यालय रक्कड़ के पास बाईक स्किड हो गई जिससे वह नीचे गिर गया और  घायल हो गया तभी  एडवोकेट नरेश ठाकुर व एडवोकेट सचीन शाह जो नजदीक में ही अपने कार्यालय में थे।

उन्हें पता चला तो वह उसे घायल अवस्था में उठाकर अपने कार्यालय में लेकर आए। नरेश ठाकुर ने बताया कि हम अंदर काम कर रहे थे बाहर जोर से कुछ  गिरने की आवाज सुनाई दी हम दौड़ते हुए बाहर आए तभी देखा कि कोई व्यक्ति घायल अवस्था सड़क पर गिरा है उसे हमने उठाकर अपने कार्यालय के अंदर के लेकर आए उसे पानी पिलाया और होश आने पर  उसके बारे में पूछा।

तदोपरांत उसने अपना एड्रेस और फोन पर बात करवाई । इसके बाद नरेश ठाकुर ने उसे अपनी जेब खर्चे से टैक्सी करके सकुशल घर भेजा। इस कार्य की नरेश ठाकुर की क्षेत्र मे प्रशंसा की जा रही । इससे पहले भी नरेश ने एक युवक को सड़क पर स्कूटी एक्सीडेंट होने पर हस्पताल पहुंचा कर जान बचाई थी। जिस कार्य के लिए  उन्हें वर्तमान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा के द्वारा प्रशंसा पत्र देकर समानित किया था।


Discover more from Newshimachal24

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from Newshimachal24

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading