किरण राही/पधर (मंडी)
प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चैहटीगढ़ के रोपा और ग्राम पंचायत औट के ख़मराधा में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित अनुशिका कला मंच नगवाईं के कलाकारों द्वारा नुक्कड़-नाटक के माध्यम से स्वरोजगार योजना, शिक्षा ऋण योजना, हिम स्वाबलंबन, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया और युवाओं को जागरूक किया गया। जिला मंडी में प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों और गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की भी विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि युवा वर्ग को नशे की चपेट में आने से बचाया जा सके।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधान सुनीता देवी, सचिव घनश्याम ग्राम पंचायत चैहटीग़ढ़, प्रधान औट भूषण कुमार व वार्ड सदस्य चंद्रा देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.