मिलाप कौशल खुंडियां
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत भाजपा मंडल खुंडिया द्वारा मन की बात कार्यक्रम बूथ नंबर 95 महरैना और मझीण बाजार में सुनी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरें घटाने पर उपभोक्ता और दुकानदारों से मिलकर उनको जानकारी देकर जागरूक किया। पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि ने कहा कि किस प्रकार जीएसटी दरों में कमी से आम जनता और व्यापारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रविन्द्र सिंह रवि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनहितैषी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।मोदी की विकासोन्मुख योजनाओं और राष्ट्रहित के प्रयासों की की चर्चा की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रविंद्र सिंह रवि खुंडिया, मंडल अध्यक्ष संजय राणा, मंडल महामंत्री संजीव कुमार, गांव पंचायत मझीण प्रधान प्रेमलता, मंडल उपाध्यक्ष रजिंदर पाल, अशोक कुमार,प्रधान दुनी चंद, बलवंत सिंह, सुनील कुमार, मंडल ओबीसी उपाध्यक्ष प्रवीण, आईटीआई अध्यक्ष अग्रवान, मीडिया संयोजक शशि राणा देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.