उन्होंने कुल्लू जिला के आकांक्षी ब्लॉक निरमंड की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि हालांकि अधिकतर संकेतकों में ब्लॉक की उपलब्धि शत- प्रतिशत है परंतु जिन मानकों में अभी उपलब्धि कम है उनमें प्रगति को तीव्रता से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने हाइपरटेंशन से ग्रसित लोगों की स्क्रीनिंग को बढ़ाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए, उन्होंने समेकित बाल विकास विकास परियोजना के अंतर्गत पोषण कार्यक्रम तथा बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र कार्य को और बेहतर करते हुए प्रगति के आंकड़ों को सुधारने के निर्देश दिए।

उन्होंने भारत नेट की कवरेज को बढ़ाने के लिए आकांक्षी ब्लॉक में इस कार्य को ग्रुप गति से आगे बढ़ाने के लिए बीएसएनल के पत्राचार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कुपोषण से ग्रसित बच्चों की सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा ताकि इसमें सुधार के कार्य को शीघ्र गति दी जा सके।
Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.