मिलाप कौशल खुंडियां

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत राजकीय महाविद्यालय खुंडियां में केंद्रीय छात्र परिषद् सी एस सी ए कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही सी एस सी ए की अध्यक्ष दीक्षा ने मुख्य अतिथि के आगमन पर स्वागत वक्तव्य दिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. अमरजीत लाल अत्री ने इस महाविद्यालय के छात्रों को ऊर्जा और सकारात्मक से भरे रहने का संदेश दिया।


इसके उपरांत विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा रोचक एवं आकर्षक बनाया। जिसमें विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा, सोलो संगीत, हरियाणवी नृत्य व देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किये।

तथा क्रैक अकादमी द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस कार्यक्रम के कुशल समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने साथी शिक्षकों को व विद्यार्थियों को बधाई दी। और छात्रों के स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Discover more from Newshimachal24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.